पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 200 रुपए और चढ़ा सोना चांदी 300 रुपए चमकी

200 रुपए और चढ़ा सोना चांदी 300 रुपए चमकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशों में तेजी के रुख जारी रहने और घरेलू स्तर पर मांग तेज होने से भोपाल सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 23 कैरेट के भाव 300 रुपए तेज होकर 28600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। भोपाल में सोना इस समय 20 माह के उच्च स्तर पर आ गया है । इससे पहले यह स्तर 14 अगस्त 2014 को था। बीते 7 दिनों में सोना 1500 रुपए तेज हुआ है। वहीं, चांदी गुरुवार को 300 रुपए प्रति किलो तेज होकर 37,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी का यह स्तर इससे पहले 9 जनवरी 2015 को था। 11 दिनों में चांदी 2500 रुपए प्रति किलो तक तेज हो गई है।

क्यों चढ़ रहे सोने चांदी के भाव

दुनियाभर में इक्विटी और क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट है

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और ज्वेलरों-स्टॉकिस्टों की खरीदारी का भी असर रहा है।

इस साल रुपया डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है इससे आयात महंगा हुआ।

देश में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने के आसार हैं। इससे चांदी में औद्योगिक सेक्टर की मांग बढ़ी है।

शादी-व्याह को लेकर जेवरों की मांग में इजाफा है।

जल्द ही सोना हो सकता है 30 हजारी

श्री सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस समय डॉलर इंडक्स मजबूत है। दुनिया भर के शेयर बाजार गिर रहे हैं। जल्द ही सोना 30 हजारी हो सकता है।

खबरें और भी हैं...