पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल| राधारमण इंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| पटेल ग्रुप में छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान को और निखारने के लिए समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण कराया जाता हैै। इसी कड़ी में विगत दिवस पटेल ग्रुप के बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग सिविल ब्रांच द्वितीय वर्ष के छात्रों को भदभदा वाटर फर्टिलाइजर प्लांट और डम्पयार्ड, भानपुर के भ्रमण पर ले जाया गया। यहां छात्रों ने जलकुंभी संग्रह तकनीकों के बारे में, जलकुंभी को फर्टिलाइजर में कनर्वट करने के बारे में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कलेक्शन ऑफ सॉलिड वेस्ट, ट्रांसपोर्टेशन ऑफ सोलिड, आदि की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा त
भोपाल| राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस और राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ रिसचर्व एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने विगत दिवस बन रहे राज्य के नए सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने प्रोजेक्ट के सब इंजीनियर एलएस मौर्य से इस बहुमंजिला इमारत के निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री मौर्य ने उन्हें क्वालिटी कंट्रोल सहित बिल्डिंग के बहुत से तकनीकी एलीमेंट्स के बारे में विस्तार से बताया। ग्रुप के चेयरमैन आरआर सक्सेना ने कहा कि नए सचिवालय की इमारत प्रदेश का एक प्रतिष्ठित निर्माण है, जिसे विश्वस्तरीय तकनीक व गुणवत्ता को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। ऐसे निर्माणस्थल पर समूह के छात्रों का जाना व निर्माण की बारीकियों को समझना उनके ज्ञान को समृद्ध बनाएगा।

सागर आवास उत्सव का आयोजन
बंसल हॅास्पिटल में स्त्री रोग परामर्श शिविर
पटेल ग्रुप के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण
सेक्ट कॉलेज में एल्यूमिनाई मीट
राधारमण छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
खबरें और भी हैं...