पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली वेवराइडर्स से हारा गत विजेता रांची रेज

दिल्ली वेवराइडर्स से हारा गत विजेता रांची रेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल अकादमी 5-2 से जीती
नई दिल्ली | मनदीप सिंह और तलविंदर सिंह के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली वेवराइडर्स ने अपने घरेलू मैदान में हारने का गतिरोध तोड़ते हुए गुरुवार को जीत दर्ज की। उसने शिवाजी स्टेडियम में गत चैंपियन रांची रेज को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में 7-4 से हराया। दिल्ली इससे पहले अपने घरेलू मैदान में लगातार तीन मैच आैर आेवरऑल चार मैच हारा था। दिल्ली की नौ मैचों में यह चौथी जीत है। इस जीत के बाद दिल्ली के 22 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

रांची को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 27 अंकों के साथ चोटी पर बनी हुई है। दिल्ली के लिए मनप्रीत ने सातवें और 42 वें मिनट में मैदानी गोल दागे जबकि तलविंदर ने पेनल्टी कॉर्नर से 13 वें मिनट में गोल किया और 19 वें मिनट में मैदानी गोल दागा। रांची के लिए कप्तान एश्ले जैक्सन ने 35 वें और ट्रेंट मिटन ने 50 वें मिनट में मैदानी गोल किए।

खबरें और भी हैं...