27,790 रु.
मंगलवार को हुई इस साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी। 2.1 % बढ़े दाम
इससे पहले 5 दिनों में 1300 रुपए महंगा। 4.79% बढ़े भाव।
24 जुलाई 2015
भोपाल में 28,400 रु. पहुंची कीमत, 1 जनवरी से अब तक 3000 रु. महंगा
एक दिन में सोना 600 रुपए महंगा, नए साल में रोजाना 75 रु. बढ़े दाम
इसलिए बढ़े दाम
इक्विटी और क्रूड में गिरावट। इसलिए सोने में निवेश बढ़ा। रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे आयात महंगा हुआ।
25,200 रु.
9 फरवरी 2016
28,400 रु.
9 फरवरी 2015
बिजनेस रिपोर्टर | भोपाल/नई दिल्ली
सोना फिर चौंका रहा है। कुछ महीने पहले जहां इसकी कीमतें 22-23 हजार तक पहुंचने की खबरें आ रही थीं, अब चर्चा 30 हजार तक जाने की है। मंगलवार को 600 रु. बढ़कर 28,400 पर पहुंच गया। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है। 2016 में सोना रोज औसतन 75 रु. बढ़ा है। 40 दिनों में कुल वृद्धि 3,000 रु. हुई। 1 जनवरी को यह 25,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर ही था। यानी यह बढ़ोतरी 11.81 फीसदी रही। नए साल में चांदी भी 3,700 रुपए बढ़ी। 1 जनवरी को 33,800 रु. प्रति किलो थी। मंगलवार कोे 37,500 रु. पर पहुंच गई।
आगे? गिरावट का दौर खत्म, 30 हजारी बनेगा!
सोने में गिरावट का दौर खत्म हो गया है। डिमांड लौट आई है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं। अटकलें हैं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा। शादियों का सीजन होने से घरेलू मार्केट में तेजी आएगी। अगले एक से डेढ़ महीने में सोना 30 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। -वीरेन वकील, पैराडाइम कमोडिटीज
एक साल के शिखर पर, ऐसे बदली गोल्डन चाल