पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट कमांड एंड कंट्रोल प्लान के लिए नामी कंपनियां आई, 22 करोड़ खर्च होंगे

स्मार्ट कमांड एंड कंट्रोल प्लान के लिए नामी कंपनियां आई, 22 करोड़ खर्च होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या से कमांड एंड कंट्रोल
यह अत्याधुनिक ऑनलाइन कंट्रोल रूम व्यवस्था है। एक ही स्थान से पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाईट, सुरक्षा, लोक परिवहन और अन्य इंतजामों का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम में एलईडी वाल बनाई जाती है, जिस पर व्यवस्थाएं देखी जा सकती है।

फायदा क्या
जैसे ही व्यवस्था फेल होती है तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिलती है और कंट्रोल रूम संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को सूचना देता है। समस्या का निदान नहीं होने पर कंट्रोल रूम निगरानी रख सकता है। इससे सुविधाएं बेहतरीन तरीके से लागू की जा सकती हैं।

पहले सिंहस्थ फिर शहर में लागू : यह स्मार्ट व्यवस्था 15 अप्रैल तक सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लागू हो सकती है। मेले के बाद इसे शहर में स्थापित किया जाएगा।

ओमप्रकाश सोणोवणे | उज्जैन

विश्व की चुनिंदा स्मार्ट सिटीज में लागू स्मार्ट कमांड एंड कंट्रोल प्लान को सिंहस्थ मेला क्षेत्र और शहर में लागू करने के लिए विश्व स्तरीय कंपनियों ने रुचि दिखाई है। मंगलवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। कंपनियों का कहना था कि समय बहुत कम है, टेंडर प्रक्रिया को तेजी से निपटा कर एक मार्च से काम शुरू करना चाहिए ताकि 15 अप्रैल तक इसे पूरा किया जा सके। इस पर करीब 22 करोड़ रु. खर्च होंगे। देश में पहली बार किसी मेले में यह व्यवस्था की जा रही है।

नगर निगम ने कमांड एंड कंट्रोल प्लान के लिए टेंडर निकाला है। इसकी मंगलवार को प्री-बिड मीटिंग हुई। इसमें सिस्को, विप्रो, एल एंड टी, स्टार लाइट सहित आठ कंपनियों के प्रतिनिधि आए। कंपनियां ये काम करने को उत्सुक हैं। इसका टेंडर 24 फरवरी को खुलना है। भोपाल से आए विशेषज्ञ अधिकारी सीयू राय, निगमायुक्त अविनाश लवानिया, प्रोजेक्ट इंचार्ज हंस कुमार जैन ने कंपनियों को बताया कि योजना का उद्देश्य क्या है।

विश्व स्तरीय कंपनियों ने योजना में रुचि दिखाई है। कंपनियों के सुझाव अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अविनाश लवानिया, आयुक्त ननि

खबरें और भी हैं...