पैरासेलिंग करते वक्त महिला को लगी चोट, भोज एडवेंचर फेस्ट में हंगामा
भोपाल | कलियासोत ग्राउंड में चल रहे भोज एडवेंचर फेस्ट के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। पैरासेलिंग करते वक्त एक महिला के पांव में चोट लग गई। उस वक्त ग्राउंड में भोपाल के कलेक्टर और आयोजक संस्था भोपाल टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष निशांत वरवड़े भी मौजूद थे। महिला के पति भूषण ने पैरासेलिंग कराने वालों पर अनदेखी का आरोप लगाया। तब अन्य लोगों ने व्यवस्थाअों पर नाराजगी जताई। हालांकि कलेक्टर ने सभी को सुरक्षा का ख्याल रखने की हिदायत दी। उन्होंने महिला को टिकट के पैसे भी वापस दिलाए।