पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर महीने 11 लाख से अिधक की बचत

हर महीने 11 लाख से अिधक की बचत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोज 10 हजार यूनिट बिजली होती है खर्च
भोपाल समेत 8 स्टेशनों पर भी लगेंगे....
1500 किलोवाट का सोलर प्लांट लगेगा, चार महीने में हो जाएगा तैयार
एयरपोर्ट बनाएगा जरूरत की दो तिहाई बिजली, रोज ‌‌‌‌‌Rs.37 हजार बचेंगे
राजा भोज एयरपोर्ट पर आने वाले तीन-चार महीनों में बिजली का खर्च दो तिहाई कम हो जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में 1500 किलोवॉट का सोलर एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट मप्र ऊर्जा विकास निगम के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसके लिए निगम और एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच करार हो गया है।

एयरपोर्ट के इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रमुख रामजी अवस्थी का कहना है कि हमारे पास काफी जगह है, जिसका उपयोग इस प्लांट के लिए किया जाएगा। फाइनल प्रपोजल दिल्ली स्थित डीजीसीए भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में करीब 100 वर्गमीटर जगह में यह प्लांट स्थापित किया जाना है।

एयरपोर्ट पर हर महीने बिजली खपत 3 लाख यूनिट

इस पर हर माह खर्च होते हैं 28 लाख रुपए

1500 किलोवॉट के पैनल से हर दिन बिजली बनेगी 7500 यूनिट

प्रतिमाह बिजली बनने का आंकड़ा 2 .25 लाख यूनिट

(स्रोत: एयरपोर्ट के इलेक्ट्रिकल विभाग से प्राप्त आंकड़े)

बढ़ता सोलर समुदाय
एयरपोर्ट के इंटरनल यूज के लिए वर्ष-2013 में 100 किलोवॉट का सोलर प्लांट लगाया गया था। इससे रोज अधिकतम 500 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। इस तरह हर महीने 15 हजार यूनिट बिजली का उपयोग एयरपोर्ट पर इंटरनल यूज के लिए किया जा रहा है।

2013 में लगा था 100 किलोवॉट का प्लांट
सोलर प्लांट लगते ही एयरपोर्ट पर हर दिन 37 हजार 500 रुपए बचने लगेंगे। इस तरह हर महीने इस प्लांट से 11 लाख 25 हजार रुपए की बचत होगी।

यह आंकड़ा प्रतिदिन बनाई जाने वाली 7 हजार 500 यूनिट बिजली पर है। औसतन 5 रुपए प्रति यूनिट सोलर बिजली पर खर्च आता है।

खबरें और भी हैं...