पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में मेट्रो एयरपोर्ट के पास होगी अंडरग्राउंड

इंदौर में मेट्रो एयरपोर्ट के पास होगी अंडरग्राउंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर में मेट्रो ट्रेन की डीपीआर में आंशिक बदलाव हो रहा है। वहां एयरपोर्ट के पास कुछ हिस्से में मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। इस बदलाव के चलते इंदौर की डीपीआर इस महीने के अंत तक तैयार हो पाएगी। दूसरी ओर भोपाल की डीपीआर में कोई बदलाव नहीं है और एक-दो दिन में यह डीपीआर मप्र मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कंपनी को मिल जाएगी।

कंसलटेंट से डीपीआर मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र इसे जायका को भेजेगा और मई तक लोन स्वीकृत होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इंदौर की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार करने के बाद यह सुझाव आया कि एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड मेट्रो अधिक सुविधाजनक होगी। इस बदलाव के लिए दोबारा ग्राउंड सर्वे और मॉडल टेस्टिंग किया गया। अब इसमें जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। भोपाल के मामले में ड्राफ्ट डीपीआर ही फाइनल डीपीआर है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कंपनी के एमडी विवेक अग्रवाल के अनुसार मेट्रो की कंसलटेंट कंपनी एलआरटीएस कंसलटेंट के रोहित गुप्ता इन दिनों जर्मनी प्रवास पर हैं, उनके भोपाल लौटते ही भोपाल की डीपीआर मेट्रो रेल कंपनी को मिल जाएगी।

















इंदौर की डीपीआर भी अंतिम चरण में है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जापान की चार कंपनियों ने मुख्य सचिव और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के समक्ष अपने प्रोडक्ट का प्रेजेंटेशन दिया था।

खबरें और भी हैं...