कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में आवेदकों का स्पॉट पर होगा आधार एनरोलमेंट
भोपाल | कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई में आने वाले आवदेकों के स्पॉट पर ही आधार के लिए एनरोलमेंट किया जाएगा। इसके पीछे अफसरों का तर्क है कि हर सप्ताह होने वाली सुनवाई में 200 से ज्यादा इसी शिकायत को लेकर पहुंचते हैं। यहां पर इसके लिए मशीन लगाई जा रही है। ताकि शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों का आधार के लिए एनरोलमेंट करा सकें। एडीएम विकास मिश्रा का कहना है कि 30 अप्रैल तक 2 लाख लोगों के आधार एनरोलमेंट का लक्ष्य तय किया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह बैठक कर प्रदेश में सभी लोगों का आधार नंबर जारी करने का आदेश दिया था। इसके अलावा एनरोलमेंट कर रही एजेंसियों को सरकारी दफ्तरों में कैंप लगाकर आधार बनाने के लिए कहा था।