उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन आज से होंगे जमा
भोपाल | प्रदेश के 50 शासकीय उत्कृष्ट और 201 मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को होगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म सोमवार से जमा होना शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 29 फरवरी है। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे रहेगा। मेरिट के आधार पर छात्रों को उत्कृष्ट विद्यालयों की 12 हजार और मॉडल स्कूलों की 16,080 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पीईबी के पोर्टल www.vyapam.nic.in और www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।