पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नित्यसेवा सोसायटी से फिर गायब हुआ कक्षा तीसरी का छात्र

नित्यसेवा सोसायटी से फिर गायब हुआ कक्षा तीसरी का छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरिया स्थित नित्यसेवा सोसायटी से तीसरी कक्षा का एक छात्र तीसरी बार लापता हो गया है। दो दिन पहले वह स्कूल जाने के लिए सोसायटी से निकला था। बजरिया पुलिस ने उसके अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय अमन विश्वकर्मा को माता-पिता की मौत के बाद उसे गांधीनगर स्थित नित्यसेवा सोसायटी में रखा था। जनवरी 2015 में वह लापता हो गया। कुछ दिनों बाद ही गांधी नगर पुलिस को वह रेहटी में मिल गया। फिर उसे बजरिया स्थित सोसायटी में रखा गया। यहां से वह बीती 27 सितंबर को गायब हो गया। इस बार भी वह रेहटी में एक रिश्तेदार के घर जा पहुंचा था। दो दिन पहले वह स्कूल जाने के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

खबरें और भी हैं...