भोपाल| साईनाथ नगर, कोलार में दुर्गा-गायत्री चेतना केंद्र में सोमवार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। गायत्री परिवार के घनश्याम पाटीदार ने बताया कि केंद्र में दुर्गा, गायत्री, राम दरबार की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
इस दौरान भागवत कथा भी होगी। समापन 21 फरवरी को होगा।