पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िबल्डर ने रहवासियों को बिजली कनेक्शन काटने के लिए दिया नोटिस

िबल्डर ने रहवासियों को बिजली कनेक्शन काटने के लिए दिया नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |बिजली कंपनी व बिल्डर की मिलीभगत से आईबीडी हॉलमार्क सिटी में रहने वाले 600 परिवारों कोे बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस दिया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य लीलाधर शाक्या ने बताया कि इस मामले को लेकर कॉलोनी में रविवार को बैठक हुई। इसमें बिल्डर की मनमानी के खिलाफ रणनीति बनने के लिए विचार किया गया। शाक्या ने बताया कि बिल्डर और बिजली कंपनी के लोग मिले हुए हैं। बिल्डर ने बिजली कंपनी से एलटी लाइन का अस्थाई कनेक्शन पांच सालों से ले रखा है। अब दोबारा बिजली के इंतजाम के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं, जबकि पूर्व में राशि जमा कर चुके हैं। बच्चों की परीक्षा का समय है। ऐसे में यदि कनेक्शन काट दिया तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

असमंजस में रहवासी

बिजली कंपनी यहां के रहवासियों को तब नया कनेक्शन नहीं दे सकती जब तक कॉलोनाइजर सब स्टेशन न बनाकर दे। लोग असमंजस में हैं कि क्या करें। बिजली कंपनी उप महाप्रबंधक केके दुबे ने बताया कि अब तक कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...