पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल की राेमांचक जीत

सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल की राेमांचक जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल ने प्रेस क्लब इंदौर को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से पराजित कर टी-20 सदभावना क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल के कप्ताान मोहन द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसमें विवेक साध्य ने 45, शशि शेखर ने 27, प्रभात शुक्ला ने 26 व जीतू बागरे ने 22 रनों का योगदान दिया। इंदौर के केतन चौधरी ने 4, राजकुमार, जयशुक्ला व विजय मुंजाल ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में प्रेस क्लब इंदौर की टीम 19.3 ओवर में 176 रन पर आल आउट हो गई। राजकुमार 78 व केतन ने 60 रनों की पारी खेली। राघवेंद्र सिंह व पीसी रजक ने 3-3, प्रभात शुक्ला व रूपेश राय ने 2-2 विकेट चटकाए। इंदौर के केतन चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। विवेक बल्लेबाज, राघवेन्द्र सिंह गेंदबाज और राजकुमार श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। पुरस्कार वितरण एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र सिन्हा, केडी शर्मा और मिलिंद सागोकर उपस्थित रहे।

टी-20 सदभावना क्रिकेट ट्रॉफी के साथ भोपाल और इंदौर टीमों के खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...