देवनारायण जयंती पर प्रतिमा अनावरण
भोपाल| गुर्जर समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को गुर्जर भवन तुलसी नगर में भगवान देवनारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पितृ पुरुष स्व. यशवंत सिंह घुरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अफसर सरदार सिंह डंगस थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर, समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दौलत सिंह, आरएस घुरैया, भगवान सिंह, संतोष कंसाना और आरपी भाटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।