जिन प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक
भोपाल| दिगंबर जैन मंदिर 1100 क्वाटर्स में रविवार को जिन प्रतिमाओं का महामस्काभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर, पार्श्वनाथ, वासु पूज्य, मुनि सुब्रतनाथ की पूजा-आरती की गई। धर्मसभा को आचार्यश्री विवेक सागर महाराज ने संबोधित किया। आरके जैन, सुरेश जैन, विनोद चौधरी, एसके जैन व दयाचंद जैन आदि ने प्रतिमाओं का अभिषेक किया।
अभय गोहिल, एनके जैन व ज्ञानचंद जैन आदि ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंट किए। रात्रि में संगीतमय आरती की गई।