पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 हफ्ते में 3500 रुपए तक मजबूत हुआ सोना

6 हफ्ते में 3500 रुपए तक मजबूत हुआ सोना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशी बाजारों में जारी तेजी एवं घरेलू स्तर पर वैवाहिक जेवराती मांग आने से सोना पिछले छह सप्ताह में 3500 रुपए मजबूत हो चुका है। पिछले सप्ताह करीब पौने दो साल के उच्चतम स्तर 29200 रुपए तक पहुंचा। हालांकि शनिवार को यह 28,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर फिसल गया। चांदी भी 1900 रुपए तेज होकर 38000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोना हाजिर आलोच्य सप्ताह के दौरान 5.48 प्रतिशत यानी 64.30 डॉलर मजबूत होकर 1237.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह पिछले चार साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। यह पिछले एक साल का उच्चतम स्तर भी है। अमेरिकी सोना वायदा भी आलोच्य अवधि में 64.40 डॉलर यानी 5.49 फीसदी चमककर 1238.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस बीच, लंदन में चांदी 5.01 फीसदी अर्थात 0.75 डॉलर उछलकर 15.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों चढ़ रहे भाव
विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर बाजारों में जारी अनिश्चितता से दोनों कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में कायम अनिश्चितता के मद्देनजर निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं में भरोसा जताया और इनकी खरीददारी की। इसने इनकी कीमतों को समर्थन दिया। इसके अलावा डॉलर भी 15 महीने के निचले स्तर पर है।

खबरें और भी हैं...