पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काठी नृत्य कर नर्मदा मैया को अर्पित की 201 मीटर लंबी चुनरी

काठी नृत्य कर नर्मदा मैया को अर्पित की 201 मीटर लंबी चुनरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रविवार को नर्मदा जयंती पूजा-अर्चना के बीच मनाई गई। मंदिरों व अन्य स्थानों पर मां नर्मदा के जयकारे गुंजायमान थे। नर्मदा मंदिर तुलसी नगर से चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें मां नर्मदा की झांकी, काठी नृत्य और 201 मीटर लंबी चुनरी आकर्षण का केंद्र थी। समारोह में अभिषेक के बाद मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई। शीतलदास की बगिया घाट पर नागरिक कल्याण समिति व नर्मदा लाओ अभियान समिति के आयोजनों में लोगों ने हर-हर नर्मदे का जयघोष कर प्रतिमा का जलाभिषेक और शाम को बड़े तालाब में दीपदान किया।

नर्मदा मंदिर से नर्मदा सेवा समाज द्वारा चुनरी व जल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल टिमरनी के दल ने काठी नृत्य की प्रस्तुति की। यात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। यहां नर्मदाष्टक का पाठ हुआ। इस मौके पर सम्मान समारोह में करुणाधाम आश्रम के गुरुदेव सुदेश शांडिल्य उपस्थित थे। समाज के अध्यक्ष सुशील बिल्लौरे ने अतिथियों का स्वागत किया। इधर, नमामि देवी नर्मदे सर्वधर्म मुक्तिधाम सेवा समिति की अध्यक्ष रागिनी त्रिवेदी व अन्य लोगों ने टीला जमालपुरा में मां नर्मदा की पूजा की। शीतलदास की बगिया घाट पर संयोजक चंद्रमोहन अग्रवाल व महेश मालवीय आदि ने पूजा की।





नर्मदा लाओ अभियान समिति के अध्यक्ष महेश मालवीय आदि ने पूजा कर दीप दान किया। भंडारा भी किया गया।

तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर से चुनरी यात्रा के दौरान नृत्य करते कलाकार।

खबरें और भी हैं...