पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फन गेम्स खेलकर याद किए 50 साल पुराने दिन

फन गेम्स खेलकर याद किए 50 साल पुराने दिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएससी) के 1966 बैच के एक्स-स्टूडेंट्स एल्मनाय मीट के दूसरे दिन पिकनिक मनाने सैर सपाटा पहुंचे। ‘यादें 66\\\' ग्रुप की री-यूनियन पार्टी में कई स्टूडेंट्स एक-दूसरे से 50 साल बाद मिले। यहां 1966 बैच के 76 बैचमेंट्स शामिल हुए, जिनमें भारत के विभिन्न शहरों के अलावा अमेरिका के डॉक्टर्स भी शामिल थे। इनमें भोपाल के 45 डॉक्टर थे। यहां कई फन गेम्स भी खेले गए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने पुराने समय के अपने किस्सों को भी याद किया। वहां उन्होंने तम्बोला, \\\"उलझन सुलझाओ\\\' जैसे कई गेम्स खेलकर पुराने दिनों को याद किया।

डॉक्टर्स ने दोपहर के सेशन में तम्बोला खेला।

बातें करते डॉ. प्रो. गिरिजेस सक्सेना और डॉ. एसके जोशी।

डॉक्टर्स ने पार्टी में अपने पुराने दोस्तों के साथ बाॅलीवुड गानों पर डांस किया।

सैर सपाटा में डॉक्टर्स का अलग ही अंदाज दिखा, \\\"उलझन सुलझाओ\\\' गेम खेलते डॉ. शाहिन घानी और डॉ. प्रो. इमरान घानी।

जीएमसी के 1966 बैच के एक्स-स्टूडेंट्स की री-यूनियन
खबरें और भी हैं...