सिरेमिक आर्टिस्ट मिट्टी को दे रहे मनचाहा खूबसूरत आकार
सिटी रिपोर्टर भारत भवन की 34वीं वर्षगांठ के तहत अखिल भारतीय सिरेमिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पांडिचेरी, मुंबई, हरियाणा, कोलकाता और भोपाल सहित देशभर से आए 10 कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनमें सुप्रिया मेमन, शालिनी दाम, स्वपन, वृषाली पुरन्दरे, अंजु पालिवाल, नेहा पुलवरकर, झुमुकदास मानिकपुरी, सुचिता राय जैसे आर्टिस्ट शामिल हैं।
आए हुए कलाकार इन नौ दिनों मे, अपनी सोच व पसंद के मुताबिक, मिट्टी को मनचाहा और आकर्षक आकार देंगे और अपनी कल्पनाशीलता में नए रंग भरेंगे। शिविर के बाद कलाकारों द्वारा सृजित इन कलाकृतियों को भारत भवन के स्थाई संग्रहालय का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले विविध आयोजनों में शाम के सत्र में कविता पाठ का आयाेजन भी हुआ, जिसमें शहर के जाने-माने कवियों व साहित्यकारों ने हिस्सा लेकर अपनी कविताओं व कृतियों का पाठ किया।
34th anniversary event
भारत भवन की 34वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिरेमिक शिविर के साथ फिल्म का प्रदर्शन