पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...जब मिले 44 साल पुराने दोस्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस के ऑडिटोरियम में रविवार शाम बैच 1972 से लेकर अब तक के बैच के स्टूडेंट्स को एल्मनाय मीट के लिए इकट्ठे हुए। यहां कोई 20 साल बाद मिल रहा था तो कोई 30 साल बाद। सभी पुरानी यादें और क्लासरूम के किस्से साझा करने में लगे थे। किसी ने कहा जैसा छोड़कर गए थे तू वैसा ही है। 1972 से लेकर 2015 बैच के पांच सौ से अधिक स्टूडेंट्स इनमें शामिल थे। शाम की शुरुआत करंट बैच के स्टूडेंट्स के म्यूजिक परफॉर्मेंस से हुई। देर शाम तक एक दूसरे से जी भरके बातचीत करने के बाद सभी डांस फ्लोर पर आ गए। उन्होंने डीजे की लाउड म्यूजिक पर नए पुराने गानों पर जमकर डांस किया।

selfie moment with favourite teacher chawla ma\\\'am

\\\"चावला मैम न होतीं तो...\\\'
स्टेज से पुरानी याद और कॉलेज में सबसे जुड़ी बातों को साझा करने का दौर चला। सभी ने एक सुर में चावला मैम और थॉमस सर को बेस्ट फैकल्टी बताया। 1984 बैच के स्टूडेंट अरुणेश्वर शरण सिंह देव बताते हैं कि चावला मैम न होती तो मैं 10 बार कॉलेज से निकाला जाता। उनके स्नेह की वजह से स्टूडेंट कॉलेज में घर जैसा महसूस करता है।

shami shrivastava with his wife

खबरें और भी हैं...