पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कटनी में भाजपा नेता ने पत्नी और दो बच्चों सहित खुद को गोली से उड़ाया

कटनी में भाजपा नेता ने पत्नी और दो बच्चों सहित खुद को गोली से उड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बहोरीबंद (कटनी)

करोड़ों के कर्ज में डूबे कटनी जिले के भाजपा नेता और पूर्व जनपद सदस्य शशांक तिवारी ने शुक्रवार रात अपनी प|ी, बेटे और बेटी और दो कुत्तों को गोली से उड़ाने के बाद खुद को गाेली मारकर आत्महत्या कर ली।

शशांक का घर कस्बे से थोड़ा दूर होने की वजह से किसी ने आवाज भी नहीं सुनी। सुबह 9 बजे कर्मचारी राहुल घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, 12 बोर की एक बंदूक और एक अन्य रायफल मिली है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप और जमीन में लगातार घाटा होने के चलते शशांक तनाव में थे। कटनी एसपी गौरव सिंह राजपूत ने बताया कि शशांक ने पहले अपनी बेटी मणि (16) और बेटे अभि (12) को गोली मारी। इसके बाद प|ी मिनी (45) और दोनों पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्तों को भी शूट कर दिया। फिर खुद को गोली मार ली। शशांक की मां और भाई भोपाल में रहते हैं।

(बच्चों की फीस नहीं भर पाया था शशांक | पेज 7)

नहीं हो पाई पेट्रोल पंप की री-ओपनिंग

शशांक सालों से बंद पेट्रोल पंप की बसंत पंचमी को री-ओपनिंग की तैयारी में थे। एक मित्र ने बताया कि उन्हें हाल ही में प्राॅपर्टी के 19 लाख रु. मिले थे। ये बैंक में आए। लोन के कारण बैंक ने राशि सीज कर दी। इससे शशांक तनाव में थे।

सुसाइड नोट में लिखा...
मेरी जमीन-पेट्रोल पंप कोई न खरीदे, बर्बाद हो जाएगा

मैं अपने पूरे होशोहवास में प|ी एवं बच्चों को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है। मेरी जमीन, मकान एवं पेट्रोल पंप कोई न खरीदे, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा। मैंने पहले रात 10 बजकर 20 मिनट पर दोनों बच्चों को गोली मारी। इसके बाद प|ी को गोली मारी। - शशांक तिवारी

खबरें और भी हैं...