स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल देगा रेलवे
भोपाल | रेलवे अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल देगा। इसके लिए यात्रियों को 250 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यात्री इन बेडरोल को अपने साथ घर ले जा सकेंगे। इनकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होगी। भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा 20 मार्च से शुरू होने जा रही है। बेडरोल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनके टिकट कन्फर्म होंगे। बेडरोल में दो चादर और एक तकिया होगा।