कांग्रेस नेता की पत्नी को नौकरी से हटाया
डीआईजी पंजीयक ने दर्ज किए बयान
आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में कांग्रेस नेता द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद शनिवार को डीआईजी पंजीयन एवं मुद्रांक राजीव जैन ने दफ्तर पहुंचकर सब-रजिस्ट्रारों अौर बाबूओं के बयान दर्ज किए। मारपीट क्यों हुई, किसने सबसे पहले मारपीट शुरू की। इसका क्या कारण था। डीआईजी ने इन प्रश्नों और बयानों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट आईजी पंजीयन एवं मुद्रांक दीपाली रस्तोगी को भेजी जाएगी। इधर, मारपीट करने वाले कांग्रसे सेवा दल के नेता राजेंद्र श्रीवास्तव की प|ी मेकर पूनम श्रीवास्तव और मेकर राहुल सराठे को प्रोजेक्ट मैनेजर सृजल मलिक ने नौकरी से हटा दिया है। डीआईजी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को प्रदेश भर के सभी मेकर्स की जांच के आदेश दिए हैं। इस बारे में जैन का कहना है कि मेकर पूनम श्रीवास्तव की लंबे समय से काम न करने की शिकायत मिल रही थीं। स्टाफ द्वारा दिए गए बयान में भी यह बातें सामने आई है।
पुलिस जवान होंगे तैनात
जिला पंजीयक डॉ पवन कुमार अहिरवार का कहना है कि रजिस्ट्री दफ्तर में शुक्रवार को मारपीट के बाद यहां पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है। मंजूरी के बाद यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।