पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच हुक्का लाउंज में सर्चिंग, दिया नोटिस

पांच हुक्का लाउंज में सर्चिंग, दिया नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | हबीबगंज पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में संचालित किए जा रहे पांच हुक्का लाउंज पर शनिवार रात सर्चिंग की। साथ ही संचालकों को नोटिस भी थमाया, ताकि आगे से सुरक्षा के उपाय ध्यान में रखे जाएं। इनका पालन नहीं करने पर एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

टीआई रविंद्र यादव के मुताबिक लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के हुक्का लाउंज में नाबालिग को भी बिना पहचान पत्र देखे प्रवेश दे देते हैं। हुक्का लाउंज में सुरक्षा और उसके संचालन को लेकर हाइकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश जारी किए हैं। इसलिए थाना क्षेत्र में आने वाले पांचों हुक्का लाउंज में पुलिस पहुंची और उनके रजिस्टर चेक किए। पुलिस ने जैकपॉट, चश्मे नूर, विंडसर, आर्चीज गैलरी के नीचे स्थित हुक्का लाउंज और थाने के सामने स्थित हुक्का लाउंज को अनियमितताओं को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं...