पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे अफसर

सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे अफसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए अलग-अलग विभागों के जिम्मेदार अफसरों को एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिले में अभी तक सौ से ज्यादा अफसरों ने स्कूल गोद लेने की सहमति दे दी है। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी धमेंद्र शर्मा को इन स्कूलों के वर्तमान हालातों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार अफसर स्कूल गोद लेंगे।



कैसे सुधरेगा शिक्षा का स्तर

स्कूल के छात्रों को खेल गतिविधियां, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, छात्रों के पढ़ाई का स्तर को जांचने के लिए संबंधित अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। स्कूल के शिक्षकों को दिशा-निर्देश देंगे। इन अफसरों की जिम्मेदारी होगी कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधारा जाए।

खबरें और भी हैं...