विज्ञान मेले में आएंगे देशभर के वैज्ञानिक
भोपाल| मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा पांचवां भाेपाल विज्ञान मेला 19 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। चार दिन चलने वाले इस मेले में देश भर के वैज्ञानिक भाग लेंगे। इस बार यह मेला भेल दशहरा मैदान में लगेगा। मेला परिसर को पूरी तरह से वाई-फाई किया जाएगा। मेले में आकाश दर्शन, कारीगर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।