रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में वोटिंग की
भोपाल| आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित रेलवे की हड़ताल के पक्ष में भोपाल रेल मंडल के अधिकतर रेलकर्मी हैं। शनिवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा करवाई गई वोटिंग के रिजल्ट सामने आए। यूनियन के मंडल सचिव फिलिप ओमन के अनुसार कुल 14 हजार 459 रेलकर्मियों में से 14 हजार 140 ने रेलवे की हड़ताल के पक्ष में वोटिंग की।