अब बीना से सीधी सौंराई तक तीसरी लाइन पर चलेंगी ट्रेन
भोपाल |तीसरी रेलवे लाइन का सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन मंडीबामोरा-बीना का ट्रायल 25 फरवरी को किया जाएगा। करीब 18 किमी के इस सेक्शन के शुरू होते ही तीसरी रेल लाइन पर बीना से सीधी सौंराई तक ट्रेनें चलने लगेंगी। करीब 60 किमी तक के इस सेक्शन में गाड़ियां अधिकतम 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे 7 से 8 मिनट तक का समय बचने लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि समय बचने के बावजूद ट्रेनों को रि-शेड्यूल नहीं किया जाएगा। यात्रियों को सही समय पर ही ट्रेन मिल सकेंगी।
हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही करीब 143 किमी लंबी रेल लाइन का काम अंतिम दौर में चल रहा है। हबीबगंज से भोपाल के बीच पुलबोगदा के अतिक्रमण के कारण इस 7 किमी का काम पूरा होने में करीब दो साल और लग जाएंगे।