पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुसमरिया की नियुक्ति के मामले में मुख्यमंत्री को क्लीनचिट

कुसमरिया की नियुक्ति के मामले में मुख्यमंत्री को क्लीनचिट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| सरकार ने पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्लीनचिट दे दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकार के इस जवाब को चुनाव आयोग को भेज दिया है, जहां इसकी जांच होगी।

बसपा के प्रदेश महासचिव सुनील बोरसे ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा था कि मैहर उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री कुसमरिया को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चूंकि कुसमरिया की जाति कुर्मी है। इस नियुक्ति से सत्तारूढ़ दल मैहर में कुर्मी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए उठाया कदम है। इसलिए सीएम पर आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बोरसे के इस पत्र पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जीएडी से जानकारी मांगी थी कि निगम मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्षों की नियुक्ति में क्या आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।

खबरें और भी हैं...