जालियों से टकराया 4 सीटर एयर क्राफ्ट
भोपाल| शहर में चल रहे भोज एडवेंचर स्पोर्ट्स में अलीगढ़ से शामिल होने आया एक एयर क्रॉफ्ट स्टेट हैंगर पर शनिवार को पार्क करते समय जाली से टकरा गया। इससे उसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस 4 सीटर एयर क्राफ्ट को स्टेट हैंगर पर लैंड करने के बाद पायलट पार्किंग में खड़ा कर रहे थे। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। एयरपोर्ट के अधिकारी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। फेशना नाम से इस 4 सीटर एयर-क्राफ्ट को जाना जाता है और इसका उपयोग ट्रेनिंग देने और एयर-शो के लिए होता है। इस समय भोपाल में भोज एडवेंचर स्पोर्ट्स चल रहे हैं। इसी में शामिल होने के लिए एयर-क्रॉफ्ट को लाया गया था।