एजुकेशन- कॉलेज छात्रों के लिए वर्चुअल क्लास का प्रसारण कल से
भोपाल |स्नातक के दूसरे, चौथे व छठवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए वर्चुअल क्लास 15 से 20 फरवरी तक लगेंगी। इन कक्षाओं का प्रसारण सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक किया जाएगा। छात्रों की सुविधा के लिए पूर्व प्रसारित व्याख्यान यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।