पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकली नंबर प्लेट लगाकर फिटनेस कराने लाए डंपर को छोड़कर भागे

नकली नंबर प्लेट लगाकर फिटनेस कराने लाए डंपर को छोड़कर भागे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में एक डंपर की फिटनेस चेक कराने आए ड्राइवर और स्टाफ उस समय डंपर को वहीं छोड़ कर भाग खड़े हुए जब आरटीओ कर्मचारियों ने उनसे डंपर के दस्तावेज मांगे। आरटीओ कर्मचारियों को डंपर पर लगी नंबर प्लेट नकली होने का संदेह था। इसे परखने के लिए फिटनेस शाखा के कर्मचारियों ने डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर व चेसिस नंबर का मिलान किया। अंतर सामने आने पर वे भाग खड़े हुए। आरटीओ विपिन कांत मिश्रा का कहना है कि इस डंपर को पुलिस के हवाले किया जाएगा। इसके चोरी का होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

शुक्रवार को दोपहर में एक नया डंपर फिटनेस के लिए लाया गया। इस पर कागज से बनाई गई नंबर प्लेट लगी थी। जिस पर एमपी04 एचई 3547 रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ था। रजिस्ट्रेशन कार्ड पर लिखे चेसिस नंबर एमएटी 448117 एफएएफ 06344 से इसकाे मिलाया तो मिलान नहीं हो रहा था। इस पर फिटनेस शाखा के प्रभारी संजय वर्मा व एके पटेरिया ने ड्राइवर के साथ आए एजेंट आशीष कुमार से कहा कि यह क्या गड़बड़ है? यह सुनते ही एजेंट, ड्राइवर व क्लीनर वहां से भाग खड़े हुए।

शाम को डंपर लेने चुपचाप पहुंचे: आरटीओ सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार देर शाम दो लोग इस डंपर को आरटीओ से चुपचाप ले जाने के लिए आए थे, लेकिन लोगों की नजर में आने पर वे गायब हो गए। इसके बाद आरटीओ के अमले ने इस डंपर को पंचर कर दिया और बैटरी निकाल कर रख दी है।

जो रजिस्ट्रेशन नंबर डंपर पर लिखा था, वह किसी कृष्ण गोपाल नागर के नाम पर दर्ज है। जिस चेसिस नंबर को फिटनेस फॉर्म में लिखा गया था, उसके आधार पर परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सर्च करने पर इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

किसी और के नाम पर
आरटीओ में शनिवार को फिटनेस के लिए आए डंपर में रजिस्ट्रेशन व चेसिस नंबर अलग-अलग मिले।

खबरें और भी हैं...