बीयू- बीएससी ऑनर्स फर्स्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 15 से जमा होंगे
भोपाल | बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीएससी ऑनर्स फर्स्ट सेमेस्टर के रेग्युलर छात्र 15 फरवरी से परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। सामान्य फीस के साथ फाॅर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। 300 रुपए लेट फीस के साथ फॉर्म 22 से 24 फरवरी के बीच जमा किए जा सकेंगे। इस संबंध में पोर्टल www.bubhopal.nic.in से भी छात्र जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।