भोपाल| वसंत पंचमी पर्व शनिवार को भी शहर के कई
भोपाल| वसंत पंचमी पर्व शनिवार को भी शहर के कई स्थानों पर मनाया गया। बरखेड़ा स्थित मंदिर में बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने किताब-कॉपियां रखकर उनकी पूजा-अर्चना की। वहीं, मंदिरों में मां सरस्वती और भगवान की मूर्तियों को पीले वस्त्र पहनाकर पूजा की गई। इसके अलावा वसंत पंचमी पर शुभ मुहूर्त होने से मकानों, दुकानों का शुभारंभ के साथ ही शादियों की धूम रही।
शहर में मुख्य आयोजन सनातन कर्मकांडी अध्यात्म समिति ने लालघाटी स्थित रामानंद नगर में षोडशोपचार पूजन और वसंत उत्सव पर व्याख्यान आयोजित किया गया।