रमन-रोशनी ने दिलाए रजत व कांस्य पदक
भोपाल। अकादमी की कुमारी रोशनी यदुवंशी और कु. रमन यादव ने बालिका वर्ग के 40 किग्रा वर्ग के कुश्ती मुकाबले में रजत और कांस्य पदक जीते। राजीव गांधी खेल अभियान (पायका) 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2 से 5 फरवरी तक डीएसए, जेएन, इंडोर स्टेडियम जिला वारंगल (तेलंगाना स्टेट) में आयोजित की गई। दोनों बालिका पहलवान राज्य कुश्ती अकादमी टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में अंतरराष्ट्रीय कोच फातिमा बाने से प्रशिक्षण ले रही हैं।