पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईएएस इलेवन जीती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाईएएस इलेवन ने एक फ्रेंडली टी-20 क्रिकेट मुकाबले में सीआईआई यंग इंडियंस इलेवन को चार रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस सीजन में आईएएस इलेवन की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने ओल्ड कैंपियन मैदान पर डाक्टर्स इलेवन को हराया था, जबकि पहले मैच में पत्रकार इलवेन से हार का सामना करना पड़ा था।

बाबे आली मैदान पर खेले गए इस मैच में आईएएस इलेवन ने 19.2 ओवर में 174 रन बनाए थे। इसमें राघवेंद्र सिंह ने 52 रन बनाए। जवाब में यंग इंडियंस 20 आेवर में आठ विकेट पर 170 रन जोड़ पाई। इसमें डा गौरव ने 58 रनों की पारी खेली। आईएएस इलेवन की ओर से निशांत वरवडे ने तीन विकेट झटके। वह बेस्ट बॉलर भी चुने गए। जबकि राघवेंद्र सिंह बेस्ट बेट्समेन रहे। डा गौरव मैन आफ द मैच रहे। उन्होंने 58 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी झटके।

खबरें और भी हैं...