पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज के 501 दंपति हुए सम्मानित

ब्राह्मण समाज के 501 दंपति हुए सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग एवं संस्कार मंच ने शनिवार को 501 ब्राह्मण दंपतियों तथा प्रदेश के नव नियुक्त ब्राह्मण निगम अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में विहिप मप्र और छत्तीसगढ़ के प्रांतीय मंत्री राजेश तिवारी, पीसी शर्मा, गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीश’ मौजूद थे। मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी के अनुसार कार्यक्रम में संयुक्त रूप से तीन पीढ़ियों के साथ रह रही मृदुला तिवारी को आदर्श परिवार सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रीति कमलेश चौबे, विभा एवं संजय तिवारी को स्मार्ट दंपती सम्मान मिला। माधवी प्रमोद पाण्डेय एवं कल्पना रामबाबू शर्मा को टाइम पंक्चुएलिटी सम्मान दिया गया। दांपत्य जीवन के 50 वर्ष पूरे करने वाले 18 दंपतियों को हीरक सम्मान से सम्मानित किया।







मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी के अनुसार दंपतियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा को भी स्मृति चिन्ह एवं शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में सतर्कता और ईमानदारी से कार्य करने पर कमलेश चौबे को भी सम्मानित किया गया।









मंच की महिला बिंग की राजकुमारी शर्मा एवं श्रद्धा पांडे ने बताया कि दंपत्तियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...