पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली के एक शो में स्लोवाकिया की मॉडल मार्सेला और

दिल्ली के एक शो में स्लोवाकिया की मॉडल मार्सेला और

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली के एक शो में स्लोवाकिया की मॉडल मार्सेला और माॅडल-एक्टर शाहवर अली की मुलाकात हुई। दोस्ती होने के बाद दोनों को एक-दूसरे का स्वभाव और फैमिली अटैचमेंट इतना रास आया कि उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 27 मार्च, 2015 को मुंबई में उन्होंने निकाह किया। इसके बाद मार्सेला आऐशा अली खान बन गईं। यह कपल सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘पावर कपल’ में नजर आ रहे हैं। आऐशा, हिंदुस्तानी खाने के साथ हिंदी और उर्दू भी सीख रही हैं। वह कुरान भी पढ़ती हैं। आऐशा जब भोपाल ससुराल आती हैं, तो हिंदुस्तानी मुस्लिम बहू के रंग में ही होती हैं।

खबरें और भी हैं...