पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल के राहुल व इंदौर के आवेश पर होगी नजर

भोपाल के राहुल व इंदौर के आवेश पर होगी नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत आैर वेस्टइंडीज के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। इसमें भोपाल के राहुल बाथम और इंदौर के आवेश खान पर होंगी सबकी निगाहें। भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने ग्रुप-डी के अपने सभी मैच जीत लिए हैं। भारत ने क्वार्टरफाइनल में नामीबिया को 197 रन आैर सेमीफाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी आेर वेस्टइंडीज की टीम ने मेजबान बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर 19 विश्वकप में तीन बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम के सामने युवा कैरेबियाई खिलाड़ी होंगे जिन्होंने कभी भी यह ट्रॉफी हासिल नहीं की है जबकि भारत 2000, 2008 और 2012 में विजेता बन चुका है।

राहुल बाथम और आवेश खान।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज
खबरें और भी हैं...