पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच घंटे की तैयारी के बाद सात हजार फीट से कूदे तीन पैराजंपर्स

पांच घंटे की तैयारी के बाद सात हजार फीट से कूदे तीन पैराजंपर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर सात हजार फीट की ऊंचाई से तीन पैराजंपर्स ने स्काई डाइविंग की। यह नज़ारा था भोज एडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन का। तीनों डाइवर्स में मप्र के रुद्रभान पैराजंपिंग के कोच भी हैं। शिव सिंह एक्स आर्मी और राजकुमार नेवी से रिटायर्ड हैं। शनिवार को दिन में हुई डाइविंग भोपाल के आसमान को जानने और लैंडिंग की चुनौतियां समझने के लिए थीं। शाम को फाॅर्मेशन बनाते हुए फाइनल डाइविंग होनी थी, जो हवा का रुख बदलने के बाद खतरा देख रविवार के लिए टाल दी गई। इस जंप के लिए इन्होंने पांच घंटे की तैयारी की थी। ये डाइवर्स अब आज सुबह 9.30 बजे हजारों फीट ऊंचाई से कलियासोत मैदान में जंप लगाएंगे। 4 हजार फीट की ऊंचाई पर तीनों डाइवर्स एक दूसरे का हाथ पकड़ फॉर्मेशन बनाएंगे। रुद्रभान सिंह सोलंकी अपने साथ तिरंगा भी रखेंगे।

एटीवी बाइक की राइडिंग भी कई लोगों ने ली।

वाटर स्पोर्ट्स में भी फन लवर्स ने कई गेम खेले।

एडवेंचर फेस्ट में जारविंग बॉल का कुछ यूं आनंद लिया।

bhoj adventure fest: 2nd day

सुबह 6 बजे से तैयारी शुरू, एक बजे लगाई जम्प
नेवी के पूर्व पैराजंपर राज कुमार ने बताया कि जंप करने से पहले सुबह 6 बजे ही कलियासोत मैदान पहुंचकर वहां का जायजा लिया। मैदान में हवा का रुख देखा और आसपास मौजूद हाइटेंशन वायर जैसी चुनौती देखकर उन्हें समझा। लैंडिंग के लिए निशान बनाए। मैदान दूर से दिखे, इसके लिए फॉग बम के साथ टीम को तैनात किया गया। मैदान में हवा का डायरेक्शन बताने वाले फ्लेग भी लगाए। इस दौरान वे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क में थे। वहां से क्लियरेंस मिलने के बाद भोपाल एयरपोर्ट से विमान टेक ऑफ करने के बाद इन्हें 7 हजार फीट पर छोड़ गया। करीब एक बजे इन्होंने कलियासोत मैदान में लैंडिंग की।

भोज एडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन हुई स्काई डाइविंग, रविवार को हवा में फॉर्मेशन बनाते हुए करेंगे जम्पिंग
खबरें और भी हैं...