पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 लाख मीटर धागे से बना ‌है ये आर्ट, 1 करोड़ है कीमत

29 लाख मीटर धागे से बना ‌है ये आर्ट, 1 करोड़ है कीमत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. 28 लाख 36 हजार मीटर धागे। 3545 रीलें और 1.5 लाख के मटेरियल से तैयार हुआ 6 बाय 4 फीट का पीस। यह आर्ट पीस है भगवान कृष्ण का, जिसनें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बनाई है। इसे आकार दिया है पटियाला के अरुण कुमार ने। जानिए क्या दावा करते हैं आर्टिस्ट...
- आर्टिस्ट अरुण का दावा है कि उनके जैसा थ्रेड आर्ट वर्क हिंदुस्तान में कोई नहीं करता।
- इनका आर्ट वर्क पेंटिंग और सिलाई का कॉम्बिनेशन है।
- जिसे देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इसमें धागों का इस्तेमाल हुआ है।
- काफी देर देखने के बाद भी यह पेंटिंग की तरह ही नज़र आता है।
1 करोड़ की कीमत
एक करोड़ की कीमत का यह थ्रेड आर्ट वर्क घरों में इस्तेमाल होने वाली सिलाई मशीन और स्केचिंग के जरिए बनकर तैयार हुआ है।
सपने में आए थे भगवान
वे बताते हैं, ‘इस आर्ट की शुरुआत साल 2007 में आए एक सपने से हुई, जिसमें भगवान कृष्ण थे। सबसे पहले मैंने फॉर्मल सूट को डिज़ाइन कर उसमें सिलाई मशीन की मदद से भगवान कृष्ण के पैर का अंगूठा थ्रेड वर्क से बनाया। हर दिन छह घंटे सिलाई की तब जाकर तीन साल में यह पीस बनकर तैयार हुआ।
16 साल काम के बाद आई फिनिशिंग
मेरे पिता सिलाई का काम करते थे। वे चाहते थे कि मैं भी यही काम करूं, लेकिन मुझे पेंटिंग और स्केचिंग का शौक था। मैंने दोनों कामों को मिलाकर थ्रेड आर्ट वर्क करना शुरू किया। कुछ समय बाद इसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लगातार 16 साल काम करने के बाद फिनिशिंग आई है। इस आर्ट पीस के खरीदार 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का पीस ले चुके हैं।

बनवा सकते हैं, अपना पोट्रेट
थ्रेड वर्क से कोई भी व्यक्ति अपना पोट्रेट बनवा सकता है। इसके लिए आर्टिस्ट को अपना फोटो ई-मेल करना होगा, जिसके बाद हूबहू शक्ल 15 दिनों में तैयार कर दी जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें थ्रेड आर्ट वर्क से बने फोटोज...
खबरें और भी हैं...