बीना/भोपाल. एक सिपाही जब नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा तो चौकी प्रभारी ने आकर उसकी सरेआम डंडे से पिटाई कर डाली।
छोटी बजरिया चौराहे पर बुधवार सुबह सिपाही लखन ने नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने मना किया तो आरक्षक उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष सिंघल ने भी उसे समझाया। वह नहीं माना तो सिंघल ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी।