पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलिंग तोड़ हवा में लटकी बस, खिड़की से निकलकर नदी में गिरे युवक की मौत

रेलिंग तोड़ हवा में लटकी बस, खिड़की से निकलकर नदी में गिरे युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना/ग्वालियर. ग्वालियर से कैलारस जा रही एक बस नेशनल हाईवे स्थित पुल की रेलिंग तोड़ते हुए अधर में लटक गई। हवा में झूलती बस से एक युवक पुल से नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा...
- चश्मदीदों के अनुसार बस का ड्राइवर नींद में था और रात के वक्त पुल पर ऊंची-नीची सड़क उसे नहीं दिखी।
- तेज रफ्तार बस अनबैलेंस होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे हादसा हो गया।
- बस हादसे में क्लीनर सहित 18 अन्य घायल हो गए।
पुल पर आधी लटक गई बस
जानकारी के अनुसार कैलारस के कैलाश चंद्र गोयनर की बेटी शिल्पी की शादी शुक्रवार को ग्वालियर के मुरार में हुई। इसमें शामिल होने कैलारस से दो बसों में मेहमान ग्वालियर गए। शुक्रवार की रात सवा 12 बजे बस से 50 मेहमान कैलारस लौट रहे थे। बताते हैं कि ड्राइवर इस गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। बस जब आसन नदी के छौंदा पुल पर आई तो यहां भी ड्राइवर ने इसकी स्पीड कम नहीं की। जिससे पुल के मुहाने पर बस उछली और रेलिंग तोड़ती हुई पुल पर से नीचे की ओर आधी लटक गई।
सिर के बल गिरा और हो गई मौत
बस में बोनट पर बैठा सचिन बंसल समेत क्लीनर जितेंद्र रजक व मधु कुमार बंसल टूटे कांच से बाहर की ओर गिरे। वे नदी में गिरे, जहां पानी नहीं था। सचिन सिर के बल गिरा तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर सहित 20 लोग जख्मी हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें हादसे की फोटोज...
खबरें और भी हैं...