भोपाल. व्यापमं घोटाले में पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में हेराफेरी करने वाले दलाल अनिल कुमार शाह को सीबीआई ने पटना से अरेस्ट किया है। व्यापमं मामले की इनक्वायरी हाथ में लेने के बाद सीबीआई द्वारा की गई यह पहली गिरफ्तारी है। गिरफ्तारी के बाद कहां ले जाया गया आरोपी...
- सीबीआई ने मंगलवार अनिल को विशेष न्यायाधीश भूपेंद्र कुमार सिंह की कोर्ट में पेश किया।
- सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर सतीश दिनकर ने इस बारे में इन्फॉर्मेशन दी है।
- एसटीएफ ने पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2012 मामले में शाह पर दलाल के रूप में मामला दर्ज किया था।
3 हजार रुपए का था ईनाम
- उस पर 3000 रुपए का ईनाम भी अनाउंस किया था।
- कोर्ट ने आरोपी अनिल को 23 फरवरी तक जेल भेज दिया है।
- सीबीआई के पास मामला आने बाद 100 से ज्यादा एफआईआर की गई है।
- लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। यह पहली गिरफ्तारी है।