पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल की राेमांचक जीत, इंदौर को हराकर हासिल की जीत

सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल की राेमांचक जीत, इंदौर को हराकर हासिल की जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल ने प्रेस क्लब इंदौर को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से पराजित कर टी-20 सदभावना क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल के कप्ताान मोहन द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसमें विवेक साध्य ने 45, शशि शेखर ने 27, प्रभात शुक्ला ने 26 व जीतू बागरे ने 22 रनों का योगदान दिया। इंदौर के केतन चौधरी ने 4, राजकुमार, जयशुक्ला व विजय मुंजाल ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में प्रेस क्लब इंदौर की टीम 19.3 ओवर में 176 रन पर आल आउट हो गई। उसकी ओर से राजकुमार ने 78 व केतन ने 60 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
राघवेंद्र सिंह व पीसी रजक ने तीन-तीन, प्रभात शुक्ला व रूपेश राय ने दो-दो विकेट चटकाए। इंदौर के केतन चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि विवेक साध्य श्रेष्ठ बल्लेबाज, राघवेन्द्र सिंह श्रेष्ठ गेंदबाज व राजकुमार श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। पुरस्कार वितरण एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव ने किया।
खबरें और भी हैं...