पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेन्नई और कोलकाता को टीम चैंपियनशिप

चेन्नई और कोलकाता को टीम चैंपियनशिप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. चेन्नई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। जबकि महिला वर्ग में कोलकाता ने बाजी मारी। मप्र वेटरन वर्ग के फाइनल में पहुंचा।
प्रदेश के नरेंद्र सिंह ठाकुर और प्रशांत महंत की जोड़ी ने सेमीफाइनल में दिल्ली के एनएस रावत और जगमोहन बिष्ट को 3-2 से हराया। टीटी नगर स्टेडियम में टीम चैंपियनशिप के फाइनल में चेन्नई ने जयपुर को 3-0 से हराया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में कोलकाता ने अहमदाबाद को 3-1 से मात दी। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने भुवनेश्वर को तथा महिला वर्ग में दिल्ली ने चेन्नई को हराया।
खबरें और भी हैं...