पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां ने बच्चों को दागा गर्म सलाखों से, तबियत बिगड़ी तो पहुंची हॉस्पिटल

मां ने बच्चों को दागा गर्म सलाखों से, तबियत बिगड़ी तो पहुंची हॉस्पिटल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी/भोपाल. दो मासूम बच्चों को पहले गर्म सलाखों से दागा गया लेकिन जब बच्चों की तबियत बिगड़ी तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । क्यों दागा गया गर्म सुई से बच्चों को...
चाइल्ड लाइन लेकर पहुंची अस्पताल
मंगलवार को 4 माह के दीपेंद्र आदिवासी को उसकी मां बिंद्रा के साथ, चाइल्ड लाइन लेकर पहुंची। मां ने बताया कि बच्चे को निमानिया हुआ था तो किसी करीबी रिश्तेदार ने उसे सलाह दे दी कि तू इसके पेट पर सुई को गर्म करके दाग दे तो ये ठीक हो जाएगा। उसके बाद उसने ऐसा ही किया। सिलाई मशीन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जब बच्चे के साथ मां पहुंची तो किसी ने चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
तांत्रिक ने मां के सामने ही बच्चे को दागी थी गर्म छड़
इससे पहले एक 7 माह का दूसरा बच्चा महावीर परिहार को निमोनिया होने पर उसके परिजन करीब 10 दिन पहले ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। वहां पास ही के बेड पर भर्ती एक महिला ने उसे बच्चे को तांत्रिक से झड़वाने की सलाह दी। इसके बाद उसकी मां सुरु उसे उस महिला के साथ तांत्रिक के पास ले गई। जहां उसने बच्चे को गर्म छड़ से दाग कर निमोनिया ठीक कर देने का का वादा किया था। उसके दो दिन बाद जब बच्चे की तबियत खराब हो गई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर आए।
बच्चा बीमार हो तो पूरा गांव ऐसे ही कराता है इलाज
महावीर की मां सुमन ने बताया कि टोंगरा में जब भी कोई बच्चा बीमार होता है तो उसका इलाज ऐसे ही किया जाता है। मेरे दो बच्चे और हैं उनमें एक बीमार हुआ था तो पहले बड़े - बुजुर्गो ने दागने की ही सलाह दी थी। वो ठीक हो गया था। इस बार भी जब महावीर बीमार हुआ तो हमने वैसा ही किया लेकिन इसकी तबीयत बिगड़ गई।
बच्चों की स्थिति ठीक है
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ निसार अहमद ने बताया कि अंधविश्वास की वजह से ये सब होता है। फिलहाल बच्चे ठीक हैं। हम उनका इलाज कर रहे हैं।
सूचना पर भर्ती कराया
चाइल्ड लाइन के सेंटर कॉर्डीनेटर नबी अहमद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर एक महिला प्रशिक्षण के लिए आई हुई है। उसके पास जो बच्चा है उसे गर्म छड़ वगैरह से किसी ने दागा है। सूचना पर वहां पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...