पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इशारों से बताई 40 पेंटिंग्स और स्कल्प्चर की खासियत

इशारों से बताई 40 पेंटिंग्स और स्कल्प्चर की खासियत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. आस्था गुप्ता की 40 कलाकृतियां स्वराज भवन वीथिका में प्रदर्शित की गईं। सुनने और बोलने में असमर्थ आस्था ने पेंटिंग्स को सांकेतिक भाषा के थीम पर रखा है।
रवींद्र भवन परिसर स्थित स्वराज भवन वीथिका में रविवार को एग्जीबिशन में उन्होंने ग्लास पेंटिंग, ग्राफिक डिजाइन, थ्रेड पेंटिंग, एक्रेलिक पेंट, ऑयल पेंट, सहित कई कलर्स में पेंटिंग्स बनाई हैं। कैनवास के अलावा उनके पेपरमैशी से बने स्कल्प्चर भी शामिल हैं।
उन्होंने इशारों की भाषा में ही आर्ट लवर्स को अपनी पेंटिंग्स के बारे में बताया। उन्होंने इशारों में बताया, "मैंने खुद को किसी एक विधा में बांधने के बजाये सभी आर्ट फॉर्म और कलर्स का इस्तेमाल किया है। इसमें मैंने जनजातीय पेंटिंग्स फॉर्म को भी शामिल करने की कोशिश की है।'
गौरतलब है कि आस्था ने सरोजनी नायडू गर्ल्स कॉलेज से विजुअल आर्ट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, मुंबई (एनआईएफडी) से मास्टर डिग्री ली।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...