पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाट्सएप पर तस्वीर चली, चार घंटे में ही मिला ढाई साल का अब्दुल्ला

वाट्सएप पर तस्वीर चली, चार घंटे में ही मिला ढाई साल का अब्दुल्ला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. गुम हुए एक ढाई साल के बच्चे को सोशल मीडिया की मदद से महज चार घंटे में ढूंढ निकाला गया। बच्चा एक कांट्रेक्टर का बेटा है। वह मां के पीछे-पीछे घर से निकल गया था।
उसके गुम होने का पता तब चला जब मां रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंच गई। आधे घंटे बाद पता चला कि बच्चा नहीं मिल रहा है। इस बीच वह मछली कारोबारी को मिल चुका था। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर प्रसारित की और चार घंटे बाद बच्चे के चाचा उनके पास आ गए।

बुधवारा निवासी 42 वर्षीय शफीक अहमद मछली कारोबारी हैं। शफीक के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे हाथीखाना के पास उन्हें दो-तीन साल का एक बच्चा सड़क पार करते हुए नजर आया। वह काफी डरा हुआ था। वह केवल अपना नाम ही बता पाया-अब्दुल्ला। कहां रहता है, यहां कैसे पहुंचा? इसका जवाब वह नहीं दे पा रहा था।
तस्वीर वाट्सएप पर जारी
शफीक ने बच्चे के बारे में तलैया थाने में पुछवाया। पता चला कि ऐसे किसी बच्चे के गुमने की सूचना नहीं थी। फिर पुलिस ने वायरलेस सेट पर उसके गुम होने की सूचना प्रसारित की। और कोई चारा नहीं बचा तो उसकी तस्वीर वाट्सएप पर जारी की। धीरे-धीरे ये तस्वीर सैकड़ों लोगों तक पहुंची तो उसे देखने के लिए लोग जमा होने लगे। अंत में बच्चे के माता-पिता का सुराग लग गया।
चाचा के गले लग गया अब्दुल्ला
यह मासूम थोड़ी ही दूर इस्लामपुरा का रहने वाला था। नाम अब्दुल्ला है और पिता मोहम्मद शारिक कांट्रेक्टर हैं। शारिक ने बताया कि वाट्सएप पर जारी हुआ एक संदेश उनके भांजे अमान को भी मिला। अमान ने इसकी सूचना अब्दुल्ला के चाचा शाहिद को दी। फिर शाहिद ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल किया, जो संदेश में दिया था। पता चला कि बच्चा अभी कमला पार्क पर है। थोड़ी देर में चाचा भी वहां पहुंच गए।
चाचा को देखते ही अब्दुल्ला उनके गले लग गया। वहीं, अब्दुल्ला की मां गुलनाज कहती हैं कि यदि अब्दुल्ला किसी गलत हाथों में पड़ जाता तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाती। वे कहती हैं कि हमारा पूरा परिवार शफीक अहमद का शुक्रगुजार रहेगा।
खबरें और भी हैं...